विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितता और ‘वोट चोरी’ के मामले में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार रात आठ बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, एम ए बेबी और तेजस्वी यादव शामिल होंगे। नेता पहले शाम पांच बजे बैठक कर सकते हैं और फिर प्रदर्शन कर सकते हैं।
इंडिया गठबंधन के नेता आज रात राष्ट्रपति से मिलेंगे
Source: IBC24 Hindi