पुडुचेरी उपचुनाव में एआईएनआरसी की जीत, कांग्रेस 8,482 वोटों से हारी

पुडुचेरी उपचुनाव में एआईएनआरसी की जीत, कांग्रेस 8,482 वोटों से हारी

पुडुचेरी के थट्टानचावडी विधानसभा उपचुनाव में सत्तारूढ़ एआईएनआरसी के अशोक आनंद ने कांग्रेस के ई. विनायगम को 8,482 मतों के अंतर से हराया। आनंद को 13,358 वोट मिले, जबकि विनायगम 4,876 और द्रमुक के सेतुसेल्वम 2,664 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। मुख्यमंत्री एन. रंगासामी द्वारा सीट छोड़ने के कारण उपचुनाव हुआ था। यह सत्ता संभालने के बाद एआईएनआरसी की पहली चुनावी परीक्षा थी।

Source: Lokmat Hindi

More in Politics

Read the live feed on ZapIndies