कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले रेलवे ने नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों पर सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच पहुंचने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी हैं। रेलवे बोर्ड के अनुसार, 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद रवाना होने वाली और अगले दिन इस अवधि में पहुंचने वाली ट्रेनें मूल स्टेशन से ही रद्द रहेंगी। यह कदम भारी ट्रैफिक जाम की आशंका के चलते उठाया गया है। सीजेपी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में कथित अनियमितताओं के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है।
सीजेपी प्रदर्शन से पहले दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें रद्द
Source: Dainik Tribune Hindi