पिछले सत्र की भारी गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को शानदार रिकवरी दर्ज की गई। सेंसेक्स 879.09 अंक चढ़कर 72,472.33 पर और निफ्टी 288.65 अंक बढ़कर 22,520.45 पर बंद हुआ। आईटी और बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी तथा टीसीएस के मजबूत नतीजों और डिविडेंड की घोषणा से बाजार को समर्थन मिला।
शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 879 अंक उछला
Source: Punjab Kesari