स्पेसएक्स और टेस्ला के शेयरों में तेज गिरावट के चलते एलन मस्क की संपत्ति गुरुवार को एक ही कारोबारी सत्र में 36.4 अरब डॉलर घटकर 991.6 अरब डॉलर रह गई, जिससे वे ट्रिलियन डॉलर क्लब से बाहर हो गए। सोमवार को ही वे इस आंकड़े के पार गए थे। गिरावट की वजह स्पेसएक्स द्वारा एनवीडिया के एआई चिप के लिए 40 अरब डॉलर उधार लेने की योजना की खबर है। मस्क की संपत्ति का 98% से अधिक हिस्सा इन्हीं दो कंपनियों में है।
एलन मस्क एक दिन में 36.4 अरब डॉलर की संपत्ति गंवाकर ट्रिलियन डॉलर क्लब से बाहर
Source: Patrika Hindi