चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के मुद्दे पर राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर रोक और बैलेट पेपर से चुनाव कराने समेत चार प्रमुख मांगें रखीं। राहुल ने दावा किया कि राष्ट्रपति ने 'वोट चोरी' के आरोपों का खंडन नहीं किया, बल्कि सबूत मांगे। विपक्ष अब मुख्य न्यायाधीश से भी मिलेगा।
राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, चार मांगें रखीं
Source: Hari Bhoomi