मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा में समाधान ऑनलाइन की समीक्षा के दौरान आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक प्रमोद माथुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। एक महिला रसोई कर्मचारी का मानदेय दस माह से अधिक समय से लंबित था और माथुर संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। मुख्यमंत्री ने लोक सेवा गारंटी के तहत समय-सीमा में शिकायतें न निपटाने वाले अधिकारियों पर अर्थदंड की कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
मानदेय लंबित रखने पर जिला संयोजक निलंबित
Source: Lokmat Hindi