इंडिया गठबंधन के 10 नेताओं ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर कथित 'वोट चोरी' का मुद्दा उठाया और ईवीएम हटाकर मतपत्र से चुनाव कराने की मांग की। राष्ट्रपति ने आरोपों पर सबूत मांगे हैं, जो विपक्ष देगा। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी, ममता बनर्जी और उमर अब्दुल्ला समेत नेताओं ने ज्ञापन सौंपा। विपक्ष सोमवार को प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत से भी मिलने की कोशिश करेगा।
विपक्ष ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, 'वोट चोरी' पर सबूत देने का भरोसा
Source: Dainik Tribune Hindi