विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर 15 अक्टूबर को राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम में जन्मोत्सव कार्यक्रम होगा। युवा वेलफेयर फाउंडेशन और भाजपा कार्यकर्ता तैयारी कर रहे हैं। मुख्य आकर्षण बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल की प्रस्तुति होगी। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।
राजनांदगांव में रमन सिंह के जन्मोत्सव पर जुबिन नौटियाल का शो
Source: Nai Dunia