शराब, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में ईडी ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को रिमांड पर लेने की अनुमति विशेष अदालत से मांगी है। एजेंसी का आरोप है कि अवैध रूप से अर्जित करोड़ों रुपये को ठिकाने लगाने में उनकी अहम भूमिका थी। तीन साल फरार रहने के बाद आठ जुलाई को आत्मसमर्पण करने वाले अग्रवाल से रायपुर जेल में गुरुवार से दो सदस्यीय टीम पूछताछ कर रही है।
ईडी ने रामगोपाल अग्रवाल की रिमांड मांगी, जेल में पूछताछ जारी
Source: Nai Dunia