रायपुर में कार-ट्रैक्टर टक्कर, पुलिसकर्मी समेत दो की मौत

रायपुर में कार-ट्रैक्टर टक्कर, पुलिसकर्मी समेत दो की मौत

रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात ट्रैक्टर और कार की भीषण टक्कर में सिलतरा थाने में पदस्थ आरक्षक कमलेश वर्मा और उनके साथी रूपेश निषाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा दोस्त गोपी साहू गंभीर रूप से घायल है। तीनों तर्रा गांव के रहने वाले थे और रायपुर से खरोरा लौट रहे थे। घायल का इलाज दौंदेकला के निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source: Nai Dunia

More in Crime

Read the live feed on ZapIndies