इंडिया गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर 'वोट चोरी' को लेकर ज्ञापन सौंपा। मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने दावा किया कि राष्ट्रपति ने चुनाव में धांधली के आरोपों का खंडन नहीं किया। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे झूठ बताया और कहा कि राहुल ने संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाकर सारी हदें पार कर दीं। सरकारी सूत्रों ने भी दावे को गलत करार दिया।
राष्ट्रपति से मुलाकात पर राहुल के दावे से विवाद, भाजपा ने कहा झूठ
Source: Live Hindustan