मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश, आंधी और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। बिहार में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। उत्तराखंड और हिमाचल में 15 अक्टूबर तक बारिश के आसार हैं। दिल्ली में आज बारिश की संभावना नहीं है।
कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली शुष्क
Source: TV9 Bharatvarsh