मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित आवास से हिरासत में ले लिया। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद पुलिस ने नई दिल्ली क्षेत्र से करीब 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, जबकि 15 जिलों में 600 से अधिक लोगों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की सूचना है। सीजेपी के अभिजीत दिपके ने कहा कि वे गिरफ्तारी के लिए तैयार हैं और निष्पक्ष चुनाव की लड़ाई जारी रहेगी।
सीजेपी प्रदर्शन से पहले ध्रुव राठी हिरासत में, दिल्ली में 150 पकड़े
Source: Lokmat Hindi