कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इनकी सबसे बड़ी पहचान 'कायरता' बताते हुए दावा किया कि वे घिरते जा रहे हैं। राहुल ने कहा कि वे पीछे हटने वाले नहीं हैं और युवाओं से विरोध जारी रखने की अपील की।
राहुल गांधी का मोदी-आरएसएस पर तीखा हमला, युवाओं से विरोध जारी रखने की अपील
Source: Hari Bhoomi