शेखावाटी में पंचायत चुनाव के बीच कुंवारों की शादी और लुटेरी दुल्हनों का मुद्दा चर्चा में है। झुंझुनूं की एक दावेदार का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उसने जीत पर बिहार से विशेष ट्रेन चलाकर कुंवारों की शादी कराने का वादा किया। लिंगानुपात गिरने से दूसरे राज्यों में रिश्ते बढ़े, जहां दलाल गिरोह ठगी करते हैं। हर साल 20 से अधिक मामले दर्ज होते हैं।
शेखावाटी में कुंवारों की शादी बनी पंचायत चुनाव का मुद्दा
Source: Patrika Hindi