कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की दादी सावित्रीबाई शंकर दिपके का शनिवार को महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के संतुक पिंपरी गांव में निधन हो गया। लगभग 80 वर्षीय सावित्रीबाई लंबे समय से बीमार थीं। दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच दीपके फिलहाल दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं और उन्हें निधन की सूचना दे दी गई है। अब उन्हें तय करना है कि हिरासत में रहकर प्रदर्शन जारी रखें या अंतिम संस्कार के लिए लौटें।
अभिजीत दीपके की दादी का निधन, हिरासत में हैं पोता
Source: IBC24 Hindi