तमिलनाडु में चेन्नई पोर्ट के पास देश का पहला डबल डेकर एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। 21 किलोमीटर लंबे इस चार लेन के प्रोजेक्ट की लागत करीब 3,500 करोड़ रुपये आंकी गई है, जिसमें प्रति किलोमीटर करीब 166.7 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। ऊपरी मंजिल पोर्ट यातायात के लिए और निचली मंजिल शहरी यातायात के लिए होगी। इसे नवंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
चेन्नई में बन रहा देश का पहला डबल डेकर एक्सप्रेसवे
Source: News18 Hindi