पेरू के हुआनुको विभाग के क्वेरोपाल्का जिले में 45 वर्षीय हिटलर मुसोलिनी सिमेओन फ्लोरेस ने मेयर का चुनाव 25 वोटों से जीता। उन्हें 229 वोट मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी गैस्पर बेनिल्डे ओसोरियो ज़ाम्ब्रानो को 204 वोट। फ्लोरेस ने केंद्रीय-वामपंथी पार्टी 'आहोरा नासियोन' से चुनाव लड़ा। करीब 730 आबादी वाले इस छोटे जिले का चुनाव उनके नाम में एडोल्फ हिटलर और बेनिटो मुसोलिनी के नाम होने के कारण अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में है।
पेरू में 'हिटलर मुसोलिनी' ने जीता मेयर चुनाव
Source: Aaj Tak