सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 11 अक्टूबर 1942 को प्रयागराज में हुआ था। पिता डॉ. हरिवंश राय बच्चन साहित्यकार थे, जबकि बेटे ने सिनेमा में अमिट छाप छोड़ी। 'आनंद' से पहचान बनी और 'जंजीर' ने उन्हें रातोंरात स्टार बनाया। पांच दशक से अधिक समय से वे बड़े पर्दे पर राज कर रहे हैं और 25 साल से 'कौन बनेगा करोड़पति' से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं।
अमिताभ बच्चन ने मनाया 84वां जन्मदिन
Source: IBC24 Hindi