पंजाब में आज सुबह अचानक मौसम ने करवट ली और जालंधर, लुधियाना तथा फरीदकोट सहित कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। काले बादल छाने से दिन में अंधेरा छा गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। चंडीगढ़ में भी बारिश के आसार हैं।
पंजाब में अचानक बदला मौसम, कई जिलों में तेज बारिश
Source: Punjab Kesari