दिल्ली की कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत ने रविवार को कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को रिहा करने का आदेश दिया। इन्हें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था। तीनों को एक साल तक शांति भंग न करने की शर्त पर रिहा किया गया। सीजेपी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी रखने की घोषणा की है।
सीजेपी के अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका रिहा
Source: DW Hindi