महावितरण ने स्मार्ट मीटर को सर्वर से जोड़ने के लिए सिम आधारित कम्युनिकेशन मॉड्यूल को मंजूरी दी है। गेट-वे न लग पाने के कारण करीब 20 फीसदी उपभोक्ताओं को टीओडी टैरिफ के तहत दिन में रियायती बिजली नहीं मिल रही थी। जिले के तीन हजार स्मार्ट मीटर में सिम कार्ड लग चुके हैं। संचालक धनंजय औंढेकर के अनुसार सिम लगने से पुराना हिसाब भी होगा और कोई लाभ से वंचित नहीं रहेगा।
स्मार्ट मीटर में सिम कार्ड, टीओडी टैरिफ लाभ का रास्ता साफ
Source: Lokmat Hindi