मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में रविवार को भी प्रदर्शन जारी रहा। कनॉट प्लेस से करीब 100 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें CPI(M) नेता जॉन ब्रिटास भी शामिल थे। सुप्रीम कोर्ट ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगाते हुए मेट्रो-रेल सेवाएं और इंटरनेट बहाल करने का निर्देश दिया। पुलिस ने 20 से अधिक FIR दर्ज की हैं।
दिल्ली में CJP प्रदर्शन जारी, 100 हिरासत में; 20 से अधिक FIR
Source: Dainik Tribune Hindi