सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग ख़ालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के हमले में हैदराबाद के मोहम्मद यूसुफ़ अली की मौत हो गई और दस भारतीय घायल हुए। विदेश मंत्रालय ने 11 अक्टूबर को यह जानकारी दी। हमले में यूसुफ़ के परिवार के तीन सदस्य ज़ख़्मी हुए। सऊदी अरब में 26 लाख भारतीय काम करते हैं, जिनका भारत की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान है।
सऊदी हवाई अड्डे पर हूती हमले में भारतीय की मौत
Source: BBC Hindi