मणिपुर के कांगपोकपी और कामजोंग जिलों में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़पों में पिछले 24 घंटे में 10 लोगों की मौत हो गई और 14 घरों में आगजनी की गई। चसाड पुलिस स्टेशन के पास अवैध बंकर हटाने के अभियान के दौरान गोलीबारी शुरू हुई, जिसमें 42 वर्षीय कुकी महिला की मौत हुई। बढ़ते तनाव के चलते इलाके में 24 घंटे का कर्फ्यू लागू है और बाजार बंद हैं।
मणिपुर में हिंसा, 10 की मौत, 24 घंटे का कर्फ्यू
Source: IBC24 Hindi