जियो-बीपी ने अपने पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया है। इससे पहले नायरा एनर्जी भी 3 अक्टूबर को इतनी ही बढ़ोतरी कर चुकी है। हालांकि सरकारी कंपनियों एचपीसीएल, बीपीसीएल और आईओसीएल ने घरेलू बाजार में कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर निजी कंपनियों पर पड़ रहा है।
जियो-बीपी और नायरा ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम
Source: IBC24 Hindi