छत्तीसगढ़ सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार 355 से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। पेराई सत्र 2025-26 में एफआरपी 329.05 रुपये घटाकर किसानों को 95.95 रुपये प्रति क्विंटल बोनस मिलेगा। चारों सहकारी शक्कर कारखानों से जुड़े 31,022 किसानों को करीब 51.09 करोड़ रुपये की बोनस राशि प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने किसानों को बधाई दी है।
छत्तीसगढ़: गन्ना किसानों को 95.95 रुपये प्रति क्विंटल बोनस
Source: IBC24 Hindi