मध्य प्रदेश में रात का तापमान गिरने से ठंडक बढ़ने लगी है, जबकि दिन में तेज धूप और गर्मी बनी हुई है। इंदौर में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, वहीं ग्वालियर और नर्मदापुरम में अधिकतम तापमान 36 डिग्री से ऊपर रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 20 अक्टूबर से रात का पारा और गिर सकता है। अगले चार दिनों तक बारिश की गतिविधियां सीमित रहने की संभावना है।
मध्य प्रदेश में रात बढ़ी ठंड, दिन में गर्मी जारी
Source: Hari Bhoomi