दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के बीच देशभर में मौसम बदल गया है। कश्मीर के गुलमर्ग और अमरनाथ गुफा के आसपास बर्फबारी हुई, जबकि शिमला समेत कुछ इलाकों में ओलावृष्टि दर्ज की गई। IMD के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बनी नई मौसम प्रणाली के प्रभाव से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार और ओडिशा समेत कई राज्यों में 12 से 17 अक्टूबर के बीच आंधी और बारिश के आसार हैं।
मानसून की विदाई के बीच कश्मीर में बर्फबारी, कई राज्यों में 17 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
Source: Patrika Hindi