दमोह जिला अस्पताल में बीमार बेटे की मां से फर्श पर पोछा लगवाने का वीडियो वायरल हुआ, जिससे सियासत गरमा गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर निशाना साधा। अस्पताल प्रबंधन ने ड्यूटी नर्सिंग ऑफिसर, सफाई एजेंसी और सहायक अस्पताल प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया। सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटेल ने जांच के बाद सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।
दमोह अस्पताल में मरीज की मां से पोछा लगवाने का वीडियो वायरल
Source: Nai Dunia