रणजी ट्रॉफी 2026-27 के ग्रुप D मुकाबले में मुंबई ने चंडीगढ़ को 78 रन पर समेट दिया। तुषार देशपांडे ने 7 ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट लिए और हैट्रिक भी ली। मोहित अवस्थी को 3 और सिल्वेस्टर डिसूजा को 2 सफलताएं मिलीं। मुंबई ने पहली पारी में 429 रन बनाए थे। फॉलोअन खेल रही चंडीगढ़ ने दूसरी पारी में एक विकेट गंवा दिया है।
तुषार देशपांडे की 5 विकेट से चंडीगढ़ 78 रन पर ढेर
Source: Patrika Hindi