शुजालपुर के बड़ी पोलाय में दक्षिण अफ्रीकी विशेषज्ञों और वन विभाग ने दो दिन में 176 काले हिरणों को बोमा तकनीक से रेस्क्यू कर कूनो नेशनल पार्क भेजा। हेलिकॉप्टर से झुंड को हांककर ट्रकों तक पहुंचाया गया। पिछले साल 847 हिरण शिफ्ट किए गए थे, इस साल 2,000 का लक्ष्य है। किसानों को फसल नुकसान से राहत मिलेगी।
शुजालपुर से 176 काले हिरण कूनो भेजे गए
Source: Nai Dunia