शराब घोटाले में ईडी का खुलासा, 880 करोड़ राजीव भवन पहुंचने का दावा

शराब घोटाले में ईडी का खुलासा, 880 करोड़ राजीव भवन पहुंचने का दावा

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईडी ने कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ रायपुर की विशेष अदालत में पूरक अभियोजन शिकायत दाखिल की है। उनकी रायपुर स्थित दो अचल संपत्तियां, जिनका मूल्य 9.06 करोड़ रुपये है, कुर्क करने का आदेश जारी हुआ है। ईडी का दावा है कि 2019 से 2023 के बीच शराब सिंडिकेट ने 2,883 करोड़ रुपये से अधिक की अपराध की कमाई अर्जित की, जिसमें 860-880 करोड़ रुपये राजीव भवन पहुंचाए गए।

Source: Nai Dunia

More in Crime

Read the live feed on ZapIndies