राहुल गांधी के आवास पर इंडिया गठबंधन की बैठक, संयुक्त संवाददाता सम्मेलन

राहुल गांधी के आवास पर इंडिया गठबंधन की बैठक, संयुक्त संवाददाता सम्मेलन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार शाम चार बजे अपने 5, सुनहरी बाग रोड स्थित आवास पर इंडिया गठबंधन के सांसदों तथा सामाजिक और छात्र संगठनों के सदस्यों को चाय पर आमंत्रित किया है। इससे पहले गठबंधन के नेताओं का संयुक्त संवाददाता सम्मेलन होगा। बैठक में कथित वोट चोरी के खिलाफ संयुक्त विरोध की रणनीति और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर चर्चा संभावित है। यह आयोजन सोमवार को लोकतंत्र के लिए मार्च और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किए जाने के एक दिन बाद हो रहा है।

Source: IBC24 Hindi

More in Politics

Read the live feed on ZapIndies