केरलम विधानसभा ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग वाला प्रस्ताव पारित किया। मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने इसे लोकतंत्र की रक्षा में ऐतिहासिक कदम बताया। प्रस्ताव में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की गड़बड़ियों पर असंतोष जताया गया और बाहर किए गए पात्र नागरिकों के मताधिकार बहाल करने की मांग की गई। चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति समिति में प्रधानमंत्री, सीजेआई और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को शामिल करने का सुझाव दिया गया।
केरलम विधानसभा ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव पारित किया
Source: Hari Bhoomi