भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 'जंप्ड डिपॉजिट स्कैम' को लेकर ग्राहकों को सतर्क किया है। इस धोखाधड़ी में ठग पहले खाते में छोटी रकम जमा करते हैं, फिर गलती से भेजने का बहाना बनाकर UPI पर बड़ी रकम का भुगतान अनुरोध भेजते हैं। ग्राहक द्वारा लापरवाही से भुगतान मंजूर करने पर खाते से बड़ी रकम कट सकती है। SBI ने UPI PIN, OTP साझा न करने और अनजान भुगतान अनुरोधों को अस्वीकार करने की सलाह दी है।
SBI ने जंप्ड डिपॉजिट स्कैम को लेकर ग्राहकों को किया अलर्ट
Source: Samachar Jagat