यमन के ईरान-समर्थित हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को सऊदी अरब पर यमन की उत्तरी सीमा और पश्चिमी तटीय इलाकों में रातभर हवाई हमले करने का आरोप लगाया। विद्रोहियों के अल-मसीरा टीवी के अनुसार लाल सागर के कामरान द्वीप, होदेइदा के पास कानाविस जिले और जॉफ प्रांत में हमले हुए। हूतियों ने सादा प्रांत में सऊदी ड्रोन मार गिराने और किंग खालिद हवाईअड्डे पर बैलिस्टिक मिसाइल दागने का भी दावा किया। सऊदी अरब ने तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
हूतियों ने सऊदी अरब पर हवाई हमलों का आरोप लगाया
Source: IBC24 Hindi