पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह कराची से पेशावर जा रही रहमान बाबा एक्सप्रेस मुल्तान के शेर शाह पुल के पास पटरी से उतर गई। हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत और लगभग 30 अन्य घायल हो गए। घायलों को मुल्तान के निश्तार अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बचाव कार्य जारी है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुख जताते हुए राहत कार्य तेज करने और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
पाकिस्तान में ट्रेन पटरी से उतरी, 5 की मौत, 30 घायल
Source: IBC24 Hindi