शेयर बाजार में मंगलवार को जोरदार तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 1,109.10 अंक यानी 1.54% चढ़कर 73,033.78 पर और एनएसई निफ्टी 358.60 अंक यानी 1.60% बढ़कर 22,721.95 पर बंद हुआ। आईएमएफ द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की वृद्धि दर अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किए जाने और आईटी शेयरों में तेजी से बाजार को समर्थन मिला। मिडकैप में मजबूती रही, जबकि स्मॉलकैप पर बिकवाली का दबाव बना रहा।
सेंसेक्स 1,109 अंक उछला, निफ्टी 22,721 पर बंद
Source: Punjab Kesari