केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मंत्रिपरिषद और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि वह 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु में भाजपा को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर पूरा समय देना चाहते हैं। मुरुगन ने पीएम की हालिया तमिलनाडु यात्रा के दौरान मिले जनसमर्थन को अपने फैसले की प्रेरणा बताया।
एल. मुरुगन ने मंत्री पद और राज्यसभा सदस्यता छोड़ी
Source: Punjab Kesari