राजस्थान में अगले 24 घंटों में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार 14-15 अक्टूबर को पश्चिमी राजस्थान में तेज मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की आशंका है, जबकि जयपुर संभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में 15 अक्टूबर को ओले गिर सकते हैं। किसानों को फसल और अनाज सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 15 अक्टूबर को ओलावृष्टि की संभावना
Source: Patrika Hindi