पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कथित तौर पर एक महिला ने चाकू से हमला करने की कोशिश की। टीएमसी के अनुसार, कालीघाट स्थित उनके आवास के पास यह घटना हुई, जब वे पूजा उद्घाटन के लिए जा रही थीं। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है, लेकिन उसके पास से कोई हथियार नहीं मिला। पार्टी ने जेड प्लस सुरक्षा में सेंध का आरोप लगाया है।
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, महिला हिरासत में
Source: BBC Hindi