केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद के अवरोध दूर होने से छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं खुल रही हैं। उन्होंने चित्रकोट, तीरथगढ़, कांगेर घाटी और बस्तर दशहरा जैसे स्थलों की क्षमता का उल्लेख किया। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार और हस्तशिल्प को नए बाजार मिलेंगे। शाह नवा रायपुर में राज्योत्सव 2026 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
नक्सलवाद खत्म होने से छत्तीसगढ़ में पर्यटन के नए द्वार खुले: शाह
Source: Lokmat Hindi