छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में हाथियों के झुंड की मौजूदगी के चलते 9 स्कूलों में 4 और 5 नवंबर को छुट्टी घोषित की गई है। जिले में 62 हाथियों का दल लगातार विचरण कर रहा है और फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए DEO के निर्देश पर BEO ने आदेश जारी किया है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
छत्तीसगढ़ के 9 स्कूल हाथियों के कारण बंद
Source: IBC24 Hindi