एनजीओ 'राइट टू लाइफ' ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर घरों में पड़ी अप्रयुक्त और समय-सीमा समाप्त दवाओं को वापस लेने के लिए राष्ट्रीय व्यवस्था बनाने का आग्रह किया है। संगठन ने दवा दुकानों पर अनिवार्य संग्रह पेटियां लगाने और विस्तारित उत्पादक उत्तरदायित्व के तहत निर्माता कंपनियों को सुरक्षित निस्तारण की जिम्मेदारी देने का सुझाव दिया। इससे जल प्रदूषण, दुर्घटनावश दवा सेवन और रोगाणुरोधी प्रतिरोध के खतरे कम होंगे।
एनजीओ ने समय-सीमा समाप्त दवाओं की वापसी के लिए व्यवस्था बनाने का आग्रह किया
Source: IBC24 Hindi