फिरोजाबाद में सड़क हादसे में न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौत

फिरोजाबाद में सड़क हादसे में न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौत

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मक्खनपुर थाना क्षेत्र में सुबह करीब 9:45 बजे हुए सड़क हादसे में न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनम चतुर्वेदी की मौत हो गई। वह अपनी स्विफ्ट डिजायर से न्यायालय जा रही थीं, तभी कार आगे चल रही हुंडई एक्सेंट से टकराकर पलट गई। सिर में गहरी चोट से मौके पर ही जान चली गई। पुलिस ने दोनों कारें कब्जे में ले ली हैं और फरार एक्सेंट चालक की तलाश कर रही है।

Source: IBC24 Hindi

More in Crime

Read the live feed on ZapIndies