दिल्ली पुलिस ने 24 अक्टूबर को गुलाबी बाग अंडरपास के पास हुई 70 लाख रुपये की लूट का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने स्कूटी सवार कर्मचारी की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर नकदी से भरा बैग लूटा था। पुलिस ने 30.23 लाख रुपये, एक अपाचे मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किया है। दो आरोपी अभी फरार हैं।
दिल्ली में 70 लाख की लूट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
Source: Hari Bhoomi