दिल्ली के रोहिणी इलाके की एक कंपनी ने दिवाली पर अपने सभी कर्मचारियों को iPhone 16 स्मार्टफोन गिफ्ट किए। कंपनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 15 सेकंड का सेलिब्रेशन वीडियो साझा किया, जिसमें रिबन से सजे फोन कर्मचारियों की टेबल पर रखे दिख रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
दिल्ली की कंपनी ने हर कर्मचारी को दिवाली पर दिया iPhone 16
Source: IBC24 Hindi