बीसीसीआई ने महिला प्रीमियर लीग के पांचवें संस्करण का कार्यक्रम जारी किया। 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 तक चलने वाले टूर्नामेंट के सभी 22 मुकाबले वडोदरा और मुंबई में होंगे। उद्घाटन मैच में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। प्लेऑफ और फाइनल मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाएंगे, जहां 7 फरवरी को खिताबी मुकाबला होगा।
WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से वडोदरा में शुरुआत
Source: TV9 Bharatvarsh